स्टेयरिंग फेल होने से पलटी सवारियों से भरी बस, 20 से ज्यादा यात्री घायल

8/20/2021 5:04:45 PM

खंडवा(निशात सिद्दीकी): खंडवा- इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर भोजाखेड़ी के पास यात्रियों से भरी बस पलटने से हड़कंप मच गया। हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। हादसे का कारण बस का स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है। यात्रियों से भरी बस खरगोन से खंडवा आ रही थी।  

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र छैगांवमाखन भेजा। जहां उनका इलाज जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News