यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर जंगल में घुसी, कई घायल, बड़ा हादसा टला
Tuesday, Aug 02, 2022-12:27 PM (IST)

सिंगरौली(अनिल सिंह): सिंगरौली में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जहां यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर फुलजर के जंगल में जा घुसी। बस में 35 लोग बताएं जा रहें हैं जिनमें से 2 दर्जन से ज्यादा गम्भीर गंभीर घायल हो गए। घटना सरई थाने के तिनगुडी चौकी क्षेत्र के फुलजर कपसा खूंटी के जंगल की है जहां सरई से देवसर जा रही थी यात्री बस अनियंत्रित होकर जंगल में घुस गई। घटना की जानकारी लगते ही सरई थाना प्रभारी नेहरू सिंह खडाते घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।