कैबिनेट मंत्री सांरग ने किया कोविड सेंटर का दौरा, बोले- ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन पर देंगे जोर

5/5/2021 4:39:09 PM

भोपाल (इजहार हसन खान): चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल में कोविड 19 सहायता केंद्र का निरीक्षण किया। इस बीच कलेक्टर अविनाश लवानिया और नगर निगम कमिश्नर के वी एस चौधरी मैजूद रहे। मंत्री सारंग ने सहायता केंद्र पर पहुंचे मरीजों से बातचीत की हाल चाल पूछे।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि आज हमारे द्वारा कोविड-19 सहायता केंद्रों का दौरा किया है। जिस उद्देश्य के साथ कोविड सहायत केंद्र शरू किये था। उसके सकरात्मक रिज़ल्ट मिले है। भोपाल के कोरोन पॉजिटिव रेट में कमी आयी है। वहीं 18 से ज्यादा उम्र के लोगों को आज वेक्सीनेशन पर सारंग ने कहा, कि 18 साल से ज्यादा उम्र के हमारे युवाओं को वैक्सीनेशन से जोड़ा जा रहा है। आज 100 युवाओं को वैक्सीन लगाया है। 5 से 6 तारीख में 104 प्रदेश के स्थानों पर यह वेक्सीन कार्यक्रम चलेगा। वही 8 से 9 तारीख़ तक 416 जगह पर कार्यक्रम चलाया जाएगा। 15 तारीख तक हमे वेक्सीन के 12 लाख डोज़ और मिल जाएंगे।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari