जाको राखे साइयां मार सके न कोय, देखें video

3/6/2019 2:41:05 PM

शिवपुरी: 'जाको राखे साइयां मार सके न कोये' कहावत उस समय सार्थक हुई जब जिले में दो अलग - अलग घटनाओं में मासूम बच्चों के साथ अनहोनी होने के बाद भी वह बाल-बाल बच गए। 


पहली घटना सोमवार को राघवेंद्र नगर इलाके में हुई जहां दो साल का एक मासूम बच्चा तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। बच्चा, नीचे से गुजर रही एक महिला पर गिरा। महिला के उपर गिरने से मासूम की जान बच गई। यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई।


 

जानकारी के अनुसार, राघवेंद्र नगर में गुप्ता टाइल्स शो रूम के सामने यह हादसा हुआ। 2 साल का कार्तिक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर खेल रहा था। इसी दौरान वो नीचे गिर गया। गनीमत रही कि वह बच्चा महिला के ऊपर गिरा। इस कारण उसे ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई। पड़ोसी तुरंत कार्तिक को जिला अस्पताल में ले गए। यहां फर्स्ट-एड करने के बाद डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। कार्तिक के पिता राजवीर ने बताया कि बच्चे की हालत में अब सुधार है।



दूसरी घटना करैरा इलाके की है। एक बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी भैंसों का एक झुंड भागता हुआ आया। बच्चा उन्हें देखकर घबरा गया और अपने बचाव में घर की तरफ भागने लगा लेकिन इससे पहले ही वह भैंसों के झुंड से घिर चुका था। गनीमत यह रही कि भैंसों का झुंड उसके पास से दौड़ते हुए गुजर गया और लेकिन बच्चे को खरोच तक नहीं आई। ये पूरी घटना वहां लगे CCTV में कैद हुई हैं। जिसने भी इसे देखा हैरान रह गया। क्योंकि कुछ कदम चलने के बाद वहां खड़ी दो बाइक भैंसों की चपेट में आ गई। 
 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR