रायसेन में कार और डंपर की टक्कर, 4 की मौके पर मौत, 4 घायल

6/8/2022 11:57:47 AM

रायसेन: रायसेन में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां डंपर और कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल और मृतक सभी रायसेन के रहने वाले हैं।

हादसा रायसेन-देवनगर रोड पर आमखेड़ा के पास हुआ। मृतकों में ड्राइवर मनोहर(40), नित्या (4), साधना (55) और अनिता ओड (38) बताए जा रहे हैं। वहीं कमलेश बाई, रामबाई, प्रमोद और सुरजीत घायल हुए हैं।

meena

This news is Content Writer meena