Punjab Kesari MP ads

इंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से रेप करने वाला फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Friday, Nov 08, 2024-05:13 PM (IST)

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की मल्हारगंज थाना पुलिस ने एक पीड़िता की शिकायत पर इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर रेप की वारदात को अंजाम देने वाले एक फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इस पूरे ही मामले में पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। यह पूरा मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है ,मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता की दोस्ती 2019 में इंस्टाग्राम के माध्यम से दीपक पटेल नामक व्यक्ति से हुई थी।

 इसी दौरान दीपक पटेल ने पीड़िता को इस बात की जानकारी दी कि वह पुलिस में है और वर्दी पहन कर एक फोटो भी उसने पीड़िता को भेजा था इसके बाद दोनों के बीच काफी अच्छी बातचीत होने लगी और इसी दौरान युवक दीपक पटेल ने युवती को यह आश्वासन दिया कि वह उससे जल्द ही शादी कर लेगा , इसके बाद वह उसे थाना क्षेत्र में ही मौजूद एक होटल में ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया ,लेकिन जब पीड़िता ने उससे शादी की बात की तो वह शादी करने की बात से मुकर गया और उसने बात करना भी बंद कर दी।

PunjabKesariइसके बाद  पीड़िता ने पूरे मामले में मल्हारगंज पुलिस को शिकायत की और मल्हारगंज पुलिस ने पूरे ही मामले में दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  वहीं वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी दीपक पटेल को गिरफ्तार कर लिया है, बताया जा रहा है कि दीपक पटेल के परिजन पुलिस में है और उनकी वर्दी पहन कर उसने पीड़िता को इस बात की जानकारी देकर पीड़िता के साथ इस तरह के घटनाक्रम को अंजाम दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News