इंदौर में दामाद ने सास के साथ किया दुष्कर्म ,वीडियो फोटो वायरल करने के नाम पर धमकाया

Friday, Oct 11, 2024-06:14 PM (IST)

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में धार रोड़ के पास स्थित एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला बीमार पति के इलाज के लिए इंदौर जाती रहती थी, इस दौरान जेठ के दामाद ने मदद के बहाने उसको होटल में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है,आरोपी लगातार महिला को ब्लैकमेल कर रहा था पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

तिलक नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 35 साल की महिला ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसके पति को गंभीर बीमारी थी एमवाय अस्पताल में उसके पति का इलाज चल रहा था और 9 जनवरी 2024 को उसकी मौत हो गई। 2 साल पहले वह पति का इलाज कराने के लिए इंदौर आती रहती थी और जब पति अस्पताल में भर्ती था तो उसका दामाद मिलने आता था महिला ने बताया कि उसको पति के इलाज के लिए रुपए की जरूरत थी तो दामाद ने मदद करने का भरोसा दिया। दामाद ने महिला से कहा कि आधार कार्ड साथ ले लो रुपए लेने चलना है। इसके बाद महिला को होटल में ले गया और यहां पर जबरदस्ती महिला के साथ संबंध बनाएं। 

आरोपी महिला को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और महिला के मर्जी के बिना कई बार उसके साथ रेप किया। महिला ने परेशान होने के बाद अपने जेठ को इस बात की जानकारी दी तो जेठ ने महिला के साथ विवाद किया। इसके बाद महिला परेशान होकर थाने पहुंची और मामले की शिकायत की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News