महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, तलाश में जुटी पुलिस

4/17/2022 4:33:57 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर शहर में लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है। यहां लंबे समय से शारीरिक संबंध बनाकर महिला के साथ शारीरिक शोषण करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्जकर उसकी तलाश शुरू की है।

पहले दोस्ती फिर दुष्कर्म

अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में यह दुष्कर्म की घटना सामने आई है। डीसीपी राजेश सिंह ने बताया पीड़ित महिला पेशे से एक डॉक्टर है और उसके आरोपी के साथ काफी लंबे समय से संबंध थे। यहां पीड़िता को आरोपी ने अपनी बातों के जाल में फंसाकर पहले उससे दोस्ती की। फिर उसके बाद आरोपी महिला डॉक्टर का शारीरिक शोषण करता रहा। आखिरकार महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh