रैली में फायर करने वाले भाजपा नेता पर केस दर्ज

8/4/2018 12:07:11 PM

उज्जैन :  भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष की रैली में हर्ष फायरिंग करने वाले पार्टी के खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष विशाल राजोरिया पर माधवनगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। एसपी सचिन अतुलकर ने केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने धारा 336 के तहत मामला दर्ज किया है। भाजपा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के स्वागत में गुरुवार दोपहर रैली निकाली गई थी। रैली भाजपा के फ्रीगंज स्थित लोकशक्ति कार्यालय के बाहर पहुंची थी। यहां भाजपा खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष विशाल राजोरिया ने बंदूक लहराते हुए एक के बाद एक लगातार 5 हवाई फायर किए।

इस दौरान वे बंदूक को ऊपर-नीचे कर रहे थे। इसके बाद एसपी सचिन अतुलकर ने तुरंत माधवनगर प्रभारी टीआई लिविन खेस्स को केस दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने विशाल राजोरिया के खिलाफ धारा 336 के तहत मामला दर्ज किया है। धारा 336 के तहत 3 माह की कैद व जुर्माने की सजा है।

suman

This news is suman