किस्सा कुर्सी का, बात मंडला विधानसभा की...

10/31/2018 4:12:52 PM

भोपाल: प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक दल बड़े जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए है। जहां कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे को सीधी टक्कर दे रहें हैं वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी भी इस बार मैदान में है। 
किलों के लिए मशहूर मंडला विधानसभा अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इस सीट से कांग्रेस के संजीव छोटेलाल विधायक हैं। 

2008 में मंडला की विधानसभा सीट से भाजपा के देव सिंह 59 हजार 932 मत लेकर विजय हुए थे, जबकि कांग्रेस के संजीव छोटेलाल उइंके 50 हजार 989 मत लेकर दूसरे व बसपा के इंदर सिंह उइंके मात्र 5 हजार 319 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।



विधानसभा चुनाव 2008...
कुल मतदाता- 189371

नाम पार्टी प्राप्त मत
देव सिंह सेयम भाजपा  59932
संजीव छोटेलाल उइके कांग्रेस 50989
इंदर सिंह उइके बसपा 5319

     
अगर बात करें साल 2013 विधानसभा चुनाव की तो यहां कांग्रेस के संजीव छोटेलाल उइके ने भाजपा के संपतिया उईके को 3 हजार 827 वोटों से हराया था। कांग्रेस के संजीव को जहां 80 हजार 66 मत मिले थे, वहीं भाजपा के संपतिया उइके को 76 हजार 239 मत मिले थे।



विधानसभा चुनाव 2013...
कुल मत- 229832

नाम पार्टी प्राप्त मत
संजीव छोटेलाल उइके कांग्रेस  80066
संपतिया उइके भाजपा 76239
लक्क्षण सिंह उइके बसपा 4202

मंडला विधानसभा सीट पर कांग्रेस का ही दब-दबा रहा है। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। एसे में दोनों बड़ी पार्टियां पूरे दमखम से प्रचार करने में लगी हुई हैं।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar