धूमधाम से मनाया गया सिंधिया कन्या स्कूल का 66वां स्थापना दिवस

10/12/2022 6:17:37 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): देश के प्रसिद्ध पब्लिक स्कूलों में शुमार ग्वालियर का सिंधिया कन्या स्कूल का 66वां स्थापना दिवस समारोह आज मनाया गया। इस स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत 11 अक्टूबर को स्पोर्ट्स डे यानी खेल दिवस के रूप में की गई। खेल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित डायना एडुलजी उपस्थित रही।

उन्हें 2002 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका हैं। इसी तरह सिंधिया कन्या विद्यालय का स्थापना दिवस समारोह 12 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया गया। स्कूल की संस्थापक स्व. विजयाराजे सिंधिया की याद में इस साल का विजया अवार्ड सुनंदा सिंघानिया को दिया गया।

PunjabKesari

सिंधिया कन्या स्कूल की प्रिंसिपल निशी मिश्रा ने बताया कि सुनंदा सिंघानिया 1967 बैच की सिंधिया कन्या विद्यालय की छात्रा रह चुकी हैं। सुनंदा पीएसआरआई अस्पताल, नई दिल्ली की कार्यकारी निदेशक हैं और जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड में निर्देशक के रूप में सेवाएं दे रही हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News