इंदौर में सेंट्रल जेल के उप जेलर की हार्ट अटैक से मौत

6/7/2019 5:50:01 PM

इंदौर: जिले की केंद्रील जेल में पदस्थ एक उपजेल अधीक्षक की शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान हृदयघात से मृत्यु हो गयी। जेल प्रबंधन से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक मानिकचंद भमोर (54) रोज की तरह आज कार्यालय पहुंचे थे।
 

कुछ देर बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो साथी कर्मचारी उन्हें शासकीय महाराजा यशवंत राव चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार प्रथम द्दष्टया प्रतीत हुआ कि भमोर ने ह्रदयघात के बाद अस्पताल आने से पूर्व ही दम तोड़ दिया था।

suman

This news is suman