Punjab Kesari MP ads

MP में 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते सीजीएसटी अफसर गिरफ्तार, CBI ने घरों में भी मारा छापा; 72.5 लाख नकद मिला

Monday, Oct 12, 2026-02:57 PM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) अफसर राजेश कुमार गुप्ता को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। उनके घरों में भी टीम ने छापेमारी की है। मौके पर 72.5 लाख नकद और दस्तावेज बरामद किए है। आरोप है कि एक कारोबारी से उसका व्यापार बिना किसे रूकावट चलने देने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी।

जानकारी के अनुसार, भोपाल में सीजीएसटी अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद राजेश कुमार के भोपाल और कानपुर स्थित घरों में छापेमारी की गई। टीम ने लगभग 72.5 लाख रुपये नकद और कई जरूरी दस्तावेज बरामद किए गए। आरोप है कि एक कारोबारी के वाहनों की जांच नहीं करने और उसके कारोबार को बिना बाधा चलने देने के बदले हर महीने दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।

मामले में शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की। अधिकारी को 2 लाख रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। साथ ही 72.5 लाख नकद बरामद किए गए है। वहीं, जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और इसका स्रोत क्या है। सीबीआई मामले में कथित रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News