गौर की दिग्गी राजा को चुनौती, कहा- आ जाएं, हो जाए दो-दो हाथ

3/18/2019 11:30:26 AM

भोपाल: लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही दावेदारों में घमासान शुरू हो गया है और सियासत का पारा भी गरमाया हुआ है। वहीं बीजेपी के दिग्गज नेता बाबूलाल गौर दस साल तक मध्य प्रदेश के सीएम रहे दिग्विजय सिंह को भोपाल से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। बाबूलाल गौर ने कहा है कि, 'दिग्विजय भोपाल से चुनाव लड़कर दिखाएं, मालूम पड़ जाएगा। दिग्विजय आ जाएं, हो जाए दो-दो हाथ। भोपाल से उनका जीतना लोहे के चने चबाना है, यहां बीजेपी बहुत मजबूत है।' गौर का यह बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।  


 

दरअसल, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बारे में बयान दिया था कि दिग्विजय सिंह कहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं ये वे खुद तय करेंगे। कमलनाथ ने कहा, 'जो चार- पांच सीटें कड़ी चुनौती वाली हैं, जहां से कांग्रेस पिछले 30-35 सालों से हारती आई है, दिग्विजय सिंह से मेरा आग्रह है कि वे वहां से लड़ें'। 

suman

This news is suman