कंप्यूटर बाबा की EC को चुनौती- हिम्मत है तो साध्वी पर राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज करे आयोग

5/17/2019 3:57:08 PM

भोपाल: साध्वी प्रज्ञा द्वारा निरंतर दिए जा रहे विवादित बयानों से एमपी की सियासत में नया मोड़ आ गया है। अब कंप्यूटर बाबा ने आयोग को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि, अगर हिम्मत है तो बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का प्रकरण दर्ज करके बताएं। वहीं कंप्यूटर बाबा ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि आयोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इशारों पर काम कर रहा है।


कंप्यूटर बाबा ने लगाया ये आरोप
मीडिया से बातचीत के दौरान कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि, भाजपा एवं चुनाव आयोग की आपस मे जुगलबंदी है। जिसके कारण मुझ पर और मेरे वकील चन्द्र शेखर रायकवार पर प्रकरण दर्ज किया गया है। कम्प्यूटर बाबा ने चुनाव आयोग के काम करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा है कि निर्वाचन आयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर काम कर रहा है। चुनाव आयोग की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि जिस वजह से उन पर एफआईआर दर्ज की गयी है वही कार्यवाही चुनाव आयोग को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर करना चाहिए। क्योकि प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथू राम गोडसे को शहीद का दर्जा देकर देश द्रोह किया है। साथ ही कम्प्यूटर बाबा ने यह भी कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने शहीद हेमंत करकरे का भी अपमानित किया है। इन दोनों ही मामलों में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर प्रकरण दर्ज होना चाहिए।

suman

This news is suman