कांग्रेस सांसद बोले- मोदी जी खेल रत्न ही नहीं, देश का नाम अमेरिका रख दो, क्या पता विकास हो जाए...

8/8/2021 7:52:04 PM

रीवा (सुभाष मिश्रा): रीवा में आज कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल के द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पत्रकारों के द्वारा खेल रत्न पुरस्कार पर पूछे गए सवाल पर सांसद ने कहा कि अगर नाम बदले जाने से स्वर्ण पदक की प्राप्ति हुई, तो भारत देश का नाम बदल कर अमेरिका रख दिया जाए। जिससे भारत में राम राज्य वापस आए। वहीं सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार समूचे देश में गोडसे विचारधारा को स्थापित करना चाहती है।

दरअसल केंद्र सरकार के द्वारा 2 दिनों पहले ही राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया गया था। जिसके अगले ही दिन टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत देश का नेतृत्व करने वाले नीरज कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके बाद सोशल मीडिया सहित राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं होने लगी, कि नाम बदलने के तुरंत बाद ही स्वर्ण पुरस्कार मिलना अचरज का विषय है। जिस पर अब कांग्रेस पार्टी की ओर से अलग ही पक्ष सामने आ रहे हैं, और रीवा में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने भारत देश तक का नाम बदल डालने की अनुशंसा कर दी। पत्रकार वार्ता में अपना पक्ष रखते हुए राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने कहा कि, अगर किसी एक पुरस्कार का नाम बदले जाने से देश को स्वर्ण पदक मिला है, तो फिर भारत देश का नाम बदलकर अमेरिका या और कुछ रख दिया जाए। जिससे भारत में रामराज्य वापस आ जाए।  



इसके अलावा सांसद ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर आरोप लगाए और कहा कि BJP की सरकार समूचे देश में गोडसे की विचारधारा स्थापित करने के प्रयास में जुटी हुई है। सांसद ने कहा कि नाम बदलना भाजपा की फितरत हो गई है। जिसके चलते अब खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदला गया है। इसके साथ ही राज्य सभा सांसद राजमणि पटेल ने बीते दिनों कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के कारण महंगाई आई है ,इस बयान पर भी निशाना साधा है, और कहा है कि अगर BJP के बस की बात कुछ नहीं है। तो इन्हें शांति के साथ बैठ जाना चाहिए।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari