सरकार बदलने के साथ बदला काम करने का अंदाज, 24 घंटें में दिलाई सहायता राशि

12/31/2018 4:56:58 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश में कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद हर कार्य करने की गति में तेजी आई है। जिस काम को महीनों लगते थे वे कार्य बड़ी तेजी से कुछ ही घंटों में निपटाए जाने लगे हैं। कमलनाथ की तर्ज पर उनके अधिकारी और कर्मचारी भी अब फटाफट काम करने लगे हैं। ताजा मामला जिले के बैरसिया का है ,यहां पर एक दिव्यांग लड़की को शासन की योजना का लाभ जनप्रतिनिधि और अधिकारी की वजह से आसानी से मिल गया।

दरअसल नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 18 की रहने वाली कांता कुशवाह दिव्यांग है। जो देख नही सकती है उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी काफी खराब है। जिसकी मदद के लिए वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रघु यादव आगे आए और उनके अथक प्रयासों के बाद शासन द्वारा 2 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिसकी स्वीकृति के आदेश आ गए हैं।

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रघु यादव का कहना है कि दिव्यांग कांता को आर्थिक मदद शासन द्वारा की गई जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। दरअसल शासन की एक योजना है कि अगर कोई सामान्य व्यक्ति किसी दिव्यांग महिला से शादी करता है तो उसको प्रोत्साहन के रूप में 2 लाख की राशि दी जाती है जिसमें 1 लाख नगद व 1 लाख की  एफडी कराई जाती है। कांता कुशवाह की शादी भी एक सामान्य व्यक्ति से हुई थी। इसलिए वह इस योजना की पात्र थी।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR