MP में मौसम के बदले मिजाज, राजधानी में शुक्रवार रहा सीजन का पहला कोल्ड डे

12/19/2020 12:11:02 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): उत्तर भारत से मध्यप्रदेश की ओर आने वाली सर्द हवाओं के कारण राज्य के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट हुई है और कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। राजधानी भोपाल में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को सीजन का पहला कोल्ड डे रहा।



राजधानी में दिन रात ठंडी हवाएं चल रही है। जिसके कारण दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 21.7 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 7 पॉइंट 4 डिग्री पर पहुंच गया।



सर्द हवाओं का सबसे ज्यादा असर पूर्वी मध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, सर्द हवाओँ का दौर अभी कुछ और दिन चलेगा। वहीं आज भी भोपाल, ग्वालियर ,चंबल ,सागर ,रीवा, सतना, पन्ना ,टीकमगढ़ ,रायसेन, राजगढ़, रतलाम ,शाजापुर जिले में कोल्ड वेव चलने के आसार हैं।

meena

This news is meena