छतरपुर: कोतवाली TI अरविंद कुजूर ने खुद को मारी गोली, DIG, SP और ASP मौके पर जांच में जुटे
Thursday, Mar 06, 2025-08:34 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर में गुरुवार को कोतवाली TI अरविंद कुजूर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद शहर में हड़कंप मचा हुआ है। DIG, SP और ASP मौके पर जांच में जुटे है। घटना शहर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के पेप्टेक टाऊन की है।
मौके पर छतरपुर विधायक ललित यादव, SDM अखिल राठौर पहुंच गए हैं। घटना की वजह क्या है यह अब तक अज्ञात है। बंगले के अंदर DIG ललित शाक्यवार, SP अगम जैन, ASP विक्रम सिंह, SDM अखिल राठौर जांच में जुटे हुए हैं। मौके पर भारी पुलिसबल तैनात है।
खुद को गोली मारने और मौत के कारणों की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। सभी अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं। गोली किस रिवाल्वर से मारी है यह भी अज्ञात है। फिलहाल आशंका जताई जा रही हैं कि खुद की सर्विस रिवाल्वर से ही गोली मारी होगी।