Punjab Kesari MP ads

अब भाजपा करने जा रही प्रदेश प्रभारी का ऐलान, रेस में ये पांच बड़े चेहरे, इस महिला नेत्री का नाम सबसे आगे

Wednesday, Aug 26, 2026-07:39 PM (IST)

डेस्क: छत्तीसगढ़ भाजपा में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में प्रभारी के बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई है। ऐसे में नए प्रभारी के नाम की चर्चा भी शुरु हो गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी के रूप में इस वक्त कई नाम रेस में है। सबसे ज्यादा चर्चा महिला चेहरे की है। जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, गजेंद्र पटेल, राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल और हरीश द्विवेदी जैसे नाम नाम शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ प्रभारी के तौर पर सबसे ज्यादा चर्चा स्मृति ईरानी के नाम की हो रही है। पश्चिम बंगाल चुनाव में उनके योगदान और पंजाब में आने वाले चुनाव में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए नितिन नबीन ने उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। इनके अलावा राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, गजेंद्र पटेल और हरीश द्विवेदी के नाम की भी चर्चा है। गजेंद्र पटेल मध्य प्रदेश से हैं और हाल ही में उन्हें नितिन नवीन की टीम में जगह मिली है। कयास यह लगाए जा रहे हैं कि भाजपा के संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति जुड़े नेताओं को उनके कद और अनुभव के आधार पर राज्य का प्रभार सौंपा जा सकता है।  

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश प्रभारी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जाएगी। सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय, कार्यकर्ताओं से संवाद और आगामी राजनीतिक रणनीति तैयार करने की पूरी जिम्मेदारी प्रदेश प्रभारी के ऊपर ही होगी। कहा जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश को नया प्रभारी मिल सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena