दुर्ग में दोहरा हत्याकांड, खून से लथपथ मिले दादी पोती के शव

3/7/2024 5:39:12 PM

दुर्ग (के प्रदीप): दुर्ग ज़िले में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। जहां घर में सो रही दादी पोती की बुधवार रात को किसी ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात के समय दादी-पोती घर पर अकेले थे। हत्या का खुलासा सुबह हुआ जब परिवार वाले घर पहुंचे तो दादी की लाश बरामदे और पोती की लाश कमरे में पड़ी मिली। दोनों के सिर पर कुल्हाड़ी के वार के निशान थे। घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग एसपी जीतेन्द्र शुक्ला और उनकी टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने दादी-पोती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दिल दहला देने वाली घटना गनियारी गांव की है जहां बुधवार देर रात दादी पोती की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, राजबती साहू (62) और उसकी पोती सविता साहू (19) दोनों साथ रहते थे। उनके परिवार के अन्य सदस्य पास में ही एक दूसरे घर पर रहते हैं। सविता 11वीं कक्षा में पढ़ती थी।

बुधवार देर रात अज्ञात ने दोनों की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। दोनों के खून से लथपथ शव घर पर पड़े मिले। घर के दूसरे सदस्य जब गुरुवार को घर पहुंचे तो उन्हें दोनों की लाशें दिखी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद जिले के एसपी जितेन्द्र शुक्ला सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

meena

This news is Content Writer meena