तेंदूपत्ता संग्राहकों को छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी सौगात, 5500 रु. प्रति मानक बोरा मिलेगी कीमत

Saturday, Mar 02, 2024-05:56 PM (IST)

जशपुर(सत्येंद्र शर्मा): सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने जशपुर में ऐलान किया कि अब 15 दिन बाद तेंदूपत्ता खरीदी की जाएगी। संग्राहकों को तेंदूपत्ता संग्रहण की दर 5500रु प्रति मानक बोरा प्रदान की जाएगी। साथ ही पूर्ववर्ती भाजपा शासन की योजनाओं जैसे चरण पादुका योजना, स्कॉलरशिप योजना, बीमा योजना को पुनः लागू किया जाएगा।

PunjabKesari

छत्तीसगढ़ के मुख्यमत्री ने जशपुर में शनिवार को कई बड़ी घोषणाएं कि। उन्होंने किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है। साय सरकार 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान करेगी। इसके साथ ही पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने, गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण के लिए 32 लाख रूपये, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप के लिए 10 लाख, शिव मंदिर से कासाटोली के लिए 12 लाख रूपये की घोषणा की गई है। सीएम साय जशपुर दौरे पर हैं। उन्होंने वहां ये घोषणाएं की।

सीएम साय जशपुर जिले के तामामुंडा-फरसाबहार हेलीपैड पहुंचे। यहां विधायक गोमती साय, कौशल्या देवी साय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान सीएम साय ने फरसाबहार विकास खंड के अंतर्गत ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन धाम में निर्मित सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप सहित अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज के कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का भी रोपण किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News