छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा पर मुठभेड़, जवानों ने मार गिराए 36 लाख इनाम के 4 नक्सली

3/19/2024 7:36:32 PM

दंतेवाड़ा (आजाद सक्सेना): लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने मुठभेड़ में 36 लाख के इनामी चार नक्सली कमांडर मारे गिराए। आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर C 60 कमांडो के साथ सुबह मुठभेड़ हुई जिसमें 4 नक्सली को जवानों में मार गिराया है। मुठभेड़ में DVC मेम्बर वर्गीश, DVC मंगतू, प्लाटून सदस्य कुरसम राजू और प्लाटून सदस्य वेंकटेश की मौत हो गई। घटना स्थल से एक AK47, एक कार्बाइन, दो पिस्टल समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। जहां जवानों के हौसले बुलंद हैं। वही नक्सली बैकफुट में नज़र आ रहे हैं।

दंतेवाड़ा बीजापुर के सीमावर्ती इलाके में मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को पुलिस ने ढेर कर दिया है। वही घटना स्थल से दो हथियार बरामद हुए है जिसमें BGL raifal भी है। आपको बता दे कि थाना किरंदुल क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल, गमपुर  के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ में 3 पुरुष माओवादी व एक महिला माओवादी के शव बरामद किए गए है। वही मुठभेड में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है। सर्च के दौरान पुलिस ने दो नग हथियार एवं भारी मात्रा में गोला बारूद एवं दैनिक उपयोग की सामग्री जप्त की है। घटना स्थल के आसपास सघन सर्चिंग जारी है।

18 मार्च को दंतेवाड़ा एवं बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में थाना किरंदुल क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल गमपुर के जंगल में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा,  तथा सी आर पी एफ 111, 230, 231 बटालियन की यंग प्लाटून की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। नक्सल गश्त सर्च अभियान के दौरान आज पुलिस और माओवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई जिसमें 3 पुरुष माओवादी व एक महिला माओवादी को मार गिराने में दंतेवाड़ा पुलिस को सफलता मिली है। डीआईजी कमलोचन कश्यप ने बताया कि अभी भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है 4 शव और हथियार असला बारूद बरामद किया गया है।

meena

This news is Content Writer meena