Punjab Kesari MP ads

राज्य में एक साथ 102 अधिकारियों के तबादले, सरकार ने जारी किया आदेश

Monday, Oct 26, 2026-07:26 PM (IST)

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने विभाग के 102 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। इस फैसले के बाद वन विभाग में कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। विभाग की ओर से जारी आदेश में वनक्षेत्रपालों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से नई पदस्थापना सौंपी गई है।

PunjabKesari

सरकार के इस फैसले को विभागीय कामकाज को व्यवस्थित करने और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जारी आदेश के तहत संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ अलग-अलग स्थानों पर पदस्थ किया गया है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद जारी हुआ आदेश

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में किए गए इन तबादलों को मुख्यमंत्री से समन्वय में अनुमोदन प्राप्त होने के बाद मंजूरी दी गई है। विभाग के विशेष सचिव जे.पी. पाठक ने राज्यपाल के नाम से स्थानांतरण एवं पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किया है।

PunjabKesari

आदेश में कुल 102 अधिकारियों के स्थानांतरण का उल्लेख है। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार विभागीय दायित्व संभालने होंगे। इस प्रशासनिक बदलाव से वन विभाग की विभिन्न इकाइयों में अधिकारियों की तैनाती में परिवर्तन होगा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News