करोड़ों के मालिक हैं छिंदवाड़ा विधानसभा प्रत्याशी कमलनाथ, इतनी है संपत्ति

4/10/2019 12:17:43 PM

भोपाल: मंगलवार को प्रदेश में छिंदवाड़ा सीट के लिए हो रहे उप चुनाव के लिए सीएम कमलनाथ ने अपना नामांकन दाखिल किया। जिसमें उन्होंने अपनी व पत्नी अलकानाथ की संपति 125 करोड़ दर्शाई है। वहीं उनकी पत्नी के पास सवा दो करोड़ के गहने हैं। 

बता दें कि, 72 वर्षीय कमलनाथ पहली वार विधानसभा उप चुनाव के लिए खड़े हुए हैं। वे छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव में लगातार नौ बार से सांसद रहे हैं। उन्होंने जो नामांकन में जानकारी दी है उसके अनुसार उनके और उनकी पत्नी अलकानाथ करोड़ पति है।

कमलनाथ- 7 करोड़ 1 लाख 67 हजार 731
अलका नाथ- 33 करोड़ 50 लाख 61 हजार 55

कंपनी

  • कमल एंड संस- 169212 रुपए
  • एम नाथ एंड संस- 1656588 रुपए

पारिवारिक जमीन

  • 12 करोड़ 18 लाख 79 हजार
  • प्रापर्टी की बाजार कीमत- 36 करोड़ 15 लाख 9 हजार 559

दिल्ली में घर की कीमत

  • 68 करोड़ 36 लाख 21 हजार 559

छिंदवाड़ा स्थित शिकारपुर का घर

  • 15 करोड़ 79 लाख 20 हजार

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR