गुना लोकसभा की चंदेरी विधानसभा के ईसागढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री, यादव समाज के लोगों को किया संबोधित...

3/28/2024 7:31:40 PM

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के ईसागढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि एक मात्र भारतीय जनता पार्टी है, जो माताओं-बहनों को सामान दृष्टि से देखती है। 29 लोकसभा सीट में भाजपा और कांग्रेस ने टिकट दिए। भाजपा ने 6 और कांग्रेस ने 1 महिला को टिकट दिया। कांग्रेस कंजूस है वो माताओं बहनों की इज्जत करना नहीं जानती है जहां धर्म है, वहां श्रीकृष्ण है और जहां श्रीकृष्ण है वहां यादव है। दुनिया की कोई ताकत इसको झुठला नहीं सकती। जीवन में कष्टों से घबराने वाले घबराते रहेेंगे, डरने वाले डरते रहेेंगे। डर के आगे कोई निडर खड़ा है वो भगवान श्रीकृष्ण है अंग्रेजों ने 1832 में लॉर्ड मैकाले के माध्यम से जो शिक्षा नीति लागू की, उसमें हमें जड़ों से काटने का प्रयास किया गया। 1947 में जब देश आजाद हुआ, तब कांग्रेस को गौरवशाली इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए था 


लेकिन कांग्रेस ने वो प्रयास नहीं किए।  श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2020 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करके सभी महापुरुषों, देवी देवताओं के जीवन के अच्छे पाठ को शिक्षा नीति में जोड़ने का मौका दिया केवल भारतीय जनता पार्टी है जो फैले हुए कीचड़ में कमल का फूल खिलाती है, अपनी संस्कृति की जय जयकार करने के लिए कांग्रेस को 13 महीने का समय मिला था, लेकिन उन्होंने गुना, अशोकनगर की तरफ ध्यान नहीं दिया। हमारे 90 दिन भी पूरे नहीं हुए, हमने गुना, अशोकनगर के लिए विश्वविद्यालय दिए। युवाओं को बहुत बड़ी सौगात दी। यह वीरों, बहादुरों का क्षेत्र है। यहां पर हमने स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर कृषि विश्वविद्यालय भी दिया है। जिसके माध्यम से युवा पढ़ेंगे, आगे बढ़ेंगे। युवाओं को मान सम्मान मिलेगा। 3 महीने से कम की सरकार में 100 से ज्यादा फैसले लिए गए। भाजपा की सरकार संवेदनशील सरकार है। गुना के अंदर बस दुर्घटना हुई थी, उस घटना में जो भी इंवॉल्व थे, उसमें नीचे से लेकर ऊपर तक सभी को हटाने का फैसला किया था। जहां गलत होगा वहां भाजपा सरकार पीछे नहीं हटेगी। 


गरीबों की औकात बताने वाले, भाजपा की सरकार में नहीं हो सकते। उज्जैन के महाकाल में घटना हुई उस दिन मेरा जन्मदिन था, भोपाल में होली मिलन कार्यक्रम भी रखा गया था। लेकिन हमने सभी कार्यक्रम को निरस्त कर, पहले घायलों से मिलने का फैसला लिया। हमारी सरकार,  संवेदनशील सरकार है। सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार है। सबकी चिंता करने वाली सरकार है। सड़कों पर गौ माता को बेसहारा नहीं छोड़ेंगे, उनकी चिंता पूरी सरकार करेगी। ये निर्णय भारतीय जनता पार्टी सरकार ने किया है। जैसे आदमी के इलाज के लिए एंबुलेंस आती है। वैसे गौ माता के इलाज के लिए भी एंबुलेंस बुलाकर उनका भी इलाज करने का निर्णय भाजपा की सरकार ने लिया है। गौशालाओं को मिलने वाले अनुदान को भी 100% बढ़ाकर और उसे डबल कर दिया है- यह चुनाव माननीय मोदी जी का चुनाव है। मैं जितना भी कुछ कर पा रहा हूं। यह आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से मिला है। जिसके माध्यम से मोदी जी की सरकार बनी और मुझे मौका मिला। मोदी जी की सरकार तीसरी बार बनाने के लिए सभी लोग संकल्प करें।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma