Punjab Kesari MP ads

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू

Wednesday, Nov 04, 2026-04:14 PM (IST)

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जो वादा करते हैं, वो निभाते हैं। इसका ताजा उदाहरण सामने आया है। उन्होंने हनुमान अंश फिल्म के गायक सुनील लोधी की आंखें ठीक कराने का वादा किया था। अब सुनील की आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खुशी की बात यह है कि जिस आवाज ने लाखों दिलों को छुआ, अब उसकी आंखों में रोशनी लौटने की उम्मीद जगी है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि सुनील सागर के युवा बुंदेली गायक हैं। सितंबर 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुनील और उनके परिवार से मुलाकात कर उपचार, संगीत शिक्षा और 1 लाख की सम्मान निधि देने का भरोसा दिया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपना वादा निभाते हुए सुनील के बेहतर भविष्य की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।

PunjabKesari

गायकी से जीता लाखों का दिल
सुनील की आवाज ने अपनी गायकी से लाखों लोगों का दिल जीता है। अब आंखों के उपचार की शुरुआत उनके जीवन में नई उम्मीद लेकर आई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस पहल से न केवल एक प्रतिभाशाली कलाकार को संबल मिला है, बल्कि यह भी संदेश गया है कि सरकार प्रतिभाओं के संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News