Punjab Kesari MP ads

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी, कहा - 5 साल में प्रदेश का बजट दोगुना करेंगे

Thursday, Aug 15, 2024-10:29 AM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल के लाल परेड मैदान में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर ओपन जीप में परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगले 5 साल में मध्य प्रदेश का बजट दोगुना करने की दिशा में काम प्रदेश सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।


 सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रेरणा लेकर चार मिशन युवा शक्ति मिशन, गरीब कल्याण मिशन ,किसान कल्याण मिशन और नारी सशक्तिकरण मिशन मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवंबर से लागू करने जा रही है।

PunjabKesari
 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि राज्य में 10 हजार करोड़ रुपए की लागत से 60 से अधिक नई इंडस्ट्रीज लगाई जा रही हैं। इनमें 17000 से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे। आपको बता दें कि मुख्य परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के सहायक पुलिस आयुक्त भोपाल मयूर खंडेलवाल ने किया परेड में पुलिस बैंड समेत 17 टुकड़ियां शामिल रहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News