भाजपा के नए कार्यालय भवन का कल मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

9/21/2018 3:50:21 PM

जबलपुरः भारतीय जनता पार्टी का नया कार्यालय भवन जबलपुर के रानीताल में बनकर तैयार हो चुका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 सितंबर को खुद इसका लोकार्पण करेंगे। आयोजन को और भी भव्य बनाने के लिए केन्द्र व राज्य के मंत्रिय़ों समेत विंध्य-महाकोशल के विधायक औऱ कार्यकर्ताओं को बुलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन कार्यक्रम का समय तय हो चुका है।

सीएम शिवराज सिंह 22 सितंबर को सुबह 10 बजे शहर आने के बाद सीधे रानीताल पहुंचेंगे। यहां वे भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के आने की भी चर्चा है। इनके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, कृषि विकास मंत्री गौरीशंकर और पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री विश्वास सारंग भी इस समारोह में शामिल होंगे। ये संभागीय कार्यालय होगा। इस कार्यालय में कई तरह की आधुनिक सुविधाएं हैं।

 

 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar