भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली महर्षि सांदीपनि आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूजन आरती कर टेका मत्था..

1/21/2024 1:24:00 PM

उज्जैन। (विशाल सिंह): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली महर्षि सांदीपनि आश्रम पहुंचे यहां पर उन्होंने पूजन आरती की इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा रामलला प्राण प्रतिष्ठा का अद्भुत पवित्रम क्षण है, सभी लोग इस अवसर को ऐतिहासिक बनाएं, दीपावली मनाए, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को उज्जैन में राहगीरी आयोजन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान राम की पूजा अर्चना की।  इसके बाद वे भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने महर्षि सांदीपनि और भगवान कृष्ण का पूजन अर्चन किया। 

इस दौरान पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि कल अयोध्या में भगवान राम मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह पवित्रम क्षण है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 16 से 22 जनवरी तक भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव जनता के साथ जुड़कर मनाया जा रहा है। आज के राहगीरी कार्यक्रम में भगवान राम की सवारी निकाली गई। उज्जैन का अयोध्या से गहरा नाता है । उज्जैन के चक्रवर्ती सम्राट राजा विक्रमादित्य ने 2000 साल पहले अयोध्या के राम मंदिर का जीर्णउद्धार करवाया था। सभी लोगों से अपील है कि कल के आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं मुख्यमंत्री खुद इस अवसर पर ओरछा में रहेंगे।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma