बासिंग कैंप पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जवानों का तिलक लगाकर बढ़ाया हौसला, कर दी बड़ी घोषणाएं
Friday, May 23, 2025-05:18 PM (IST)

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नारायणपुर जिले के बासिंग कैंप में अबूझमाड़ में दो दिन पहले हुए सफल ऑपरेशन में शामिल जवानों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने जवानों का तिलक लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनकी हौसला अफजाई की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बासिंग कैंप में की घोषणा
- 10 लाख की लागत से बासिंग में बालक आश्रम एवं माध्यमिक शाला मरम्मत की स्वीकृति।
- 20 लाख की लागत से ग्राम मुरहापदर में पुलिया निर्माण।
- 25 लाख की लागत से ग्राम बासिंग में हाट बाजार से बस्ती तक 500मीटर सीसी सड़क की स्वीकृति।
- 10 लाख की लागत से बासिंग हेतु खेल मैदान की स्वीकृति।
- 24 लाख की लागत से ग्राम मुरहापदर और एहनार में नवीन आंगनबाड़ी भवन।
- ग्राम कुंदला, बासिंग और मुरहापदर में नवीन घोटूल के लिए 15 लाख की स्वीकृति।
इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने बासिंग सुरक्षा कैंप में आयोजित कार्यक्रम में सुरक्षा बलों को पेट्रोलिंग करने के लिए 50 मोटरसाइकिल के साथ रवाना भी किया।