Holi 2025: होली के मौके पर CM Mohan ने प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं..

Friday, Mar 14, 2025-12:30 PM (IST)

भोपाल। रंगों के पावन पर्व होली पर जगह-जगह लोग गुलाल लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी है और सभी की खुशहाली के लिए प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि उल्लास, स्नेह और रंगों के पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 

अधर्म पर धर्म और अत्याचार पर भक्ति की जीत का प्रतीक पर्व होली आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, समरसता और स्नेह की उत्तरोत्तर वृद्धि होती रहे। आप सभी पर भगवान श्री नारायण जी की कृपा बनी रहे, यही प्रार्थना करता हूं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News