आज से MP में बंद रहेंगे सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स, जानिए वजह

10/5/2018 10:59:57 AM

भोपाल : 5 अक्टूबर से मध्य प्रदेश के सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगे। दोहरे टैक्स के विरोध में सिनेमागृह मालिक हड़ताल कर रहे हैं। MP सिनेप्लेक्स एसोसिएशन की गुरुवार को हुई बैठक में ये फैसला लिया गया। इस बंद में मध्य प्रदेश के सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघर शामिल होंगे। MP मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन का कहना है कि सरकार उनके ऊपर दोहरे टैक्स लगा रही है। एक ओर वो जीएसटी का भार उठा रहे हैं, तो दूसरी और अब नगर निगम ने मनोरंजन कर के नाम पर मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों पर 5 से 15 प्रतिशत कर लगा दिया है।

प्रदेश में मनोरंजन कर के रूप में 100 रूपए पर 5 प्रतिशत टैक्स  है। वहीं 200 के टिकट पर 10 प्रतिशत और 300 से 500 के टिकिट पर 15 प्रतिशत मनोरंजन कर है। इसके अलावा भोपाल में पहले से ही प्रत्येक शो पर 200 रुपए अलग से वसूले जा रहे हैं और GST 10 फीसद अलग से लिया जाता है।
दोहरे टैक्स से परेशान होकर अब मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने ये फैसला किया है कि इस शुक्रवार को एमपी में वो कोई फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे और जो फिल्में फिल्हाल दिखाई जा रही हैं उनका प्रदर्शन भी रोक दिया गया। 

 

suman

This news is suman