सदन में आमने-सामने आए BJP के दो दिग्गज नेता, इस बात को लेकर हुई तीखी तकरार!

Friday, Feb 20, 2026-04:53 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में उस वक्त जबरदस्त हंगामा देखने को मिला, जब सत्तारूढ़ बीजेपी के ही दो बड़े नेता आमने-सामने आ गए। जबलपुर में जल संकट को लेकर भाजपा विधायक Ajay Vishnoi ने मंत्री Kailash Vijayvargiya पर तीखा हमला बोल दिया।

विधायक ने सदन में कहा कि मां नर्मदा के किनारे बसे जबलपुर में भी जनता को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों पर फाइलों में झूठी योजनाएं दिखाकर सरकार को गुमराह करने का आरोप लगाया।

अजय विश्नोई ने कहा कि एशियन डेवलपमेंट बैंक के दबाव में योजनाओं को कागजों में पूरा दिखा दिया गया, लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ और है। कई इलाकों में कर्मचारियों की तैनाती तक नहीं है और जनता के बीच भारी नाराजगी है। उन्होंने इसे “विकास नहीं, बल्कि लूट का रास्ता” बताया।

वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पलटवार करते हुए कहा कि विधायक को अपनी जानकारी दुरुस्त करनी चाहिए। सरकार की योजनाएं चल रही हैं और शहर में डबल सिस्टम से पानी की सप्लाई हो रही है। मंत्री ने दावा किया कि मांग से 28 फीसदी अधिक पानी दिया जा रहा है।

इस पर विधायक और भड़क गए। उन्होंने कहा कि अगर वाकई पर्याप्त पानी मिल रहा है तो जनता परेशान क्यों है? मंत्री की ओर से नलकूप बंद कराने की बात पर विधायक ने दो टूक कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है, जनप्रतिनिधियों की नहीं।

काफी देर तक चली तीखी नोंकझोंक के बाद मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जबलपुर की जल समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। लेकिन सदन में हुई इस बहस ने साफ कर दिया कि जबलपुर का जल संकट कितना गंभीर हो चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News