शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के निधन पर MP के CM समेत कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

8/18/2020 11:24:29 AM

भोपाल(प्रतुल पाराशर): सुरों के शहंशाह एवं विश्व प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज दिल का दौरा पड़ने से अमेरिका में निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे और मेवाती घराने से संबंध रखते थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सीएम कमलनाथ व दिग्विजय सिंह ने महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके निधन को संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
 


सीएम शिवराज ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘पंडित जसराज का निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह अपनी अनूठी आवाज एवं गायन से देश एवं दुनिया के संगीत प्रेमियों के हृदय में विशेष स्थान रखते थे। मैं उनके निधन के समाचार से अत्यंत स्तब्ध एवं दु:खी हूं। पंडित जसराज का मध्य प्रदेश से गहरा नाता था। वह भारत भवन भोपाल के ट्रस्टी थे तथा नर्मदा सेवा यात्रा में मेरे साथ सम्मिलित हुए थे। उनको हार्दिक श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।’’
 


वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘पद्म विभूषण से सम्मानित, शास्त्रीय संगीत के महान गायक पंडित जसराज के निधन की ख़बर स्तब्ध करने वाली है। संगीत के क्षेत्र में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है।’’
 


उन्होंने कहा, ‘‘उनका निधन संगीत क्षेत्र के लिये एक बड़ी क्षति है। परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं। ईश्वर उनके परिजनों, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।’’वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी पंडिज जसराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

 

 

 

 

meena

This news is Edited By meena