CM सुबह घोषणा करते हैं और शाम को भूल जाते हैं- पूर्व विधायक

8/19/2018 1:02:05 PM

छतरपुर : पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह ने राजनगर क्षेत्र के ग्राम पठादा, बौंड़ा, नन्ही बंधी, दिदौल, रामपुर, बिहटा और कटारे का पुरवा ग्रामों में चौपालें लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वही करती है कभी झूठ की राजनीति नहीं करती।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह घोषणा करते हैं और शाम को घोषणा भूल जाते हैं, इसलिए आज तक उनकी 5 हजार से ज्यादा घोषणाएं लंबित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में ग्राम पंचायतों में ही बंटवारा, फौती नामांतरण जैसे किसानों के लिए जरूरी अन्य काम होते थे, लेकिन इस सरकार ने पंचायतों को कमजोर करके भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे भाजपा के नेताओं से पूछें कि उन्होंने पिछले 5 साल में किया क्या है।

 

suman

This news is suman