किसान कर्जमाफी सम्मेलन में शामिल हुए CM, 865.72 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

3/2/2020 7:05:03 PM

आगर मालवा(फहीम उद्दीन कुरेशी):  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज आगर-मालवा में आयोजित “जय किसान फसल ऋण माफ़ी योजना” के किसान सम्मलेन में शामिल। उन्होंने यहां 865.72 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। सीएम कमलनाथ के साथ केबिनेट के 6 मंत्री भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने बैजनाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली दंगे में हुई लोगों की मौत पर दुख जताते हुए उनको श्रद्धांजलि दी। कमलनाथ ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे देश की संस्कृति जोड़ने वाली संस्कृति है, हम दिल जोड़ते है, संबंध जोड़ते है, रिश्ता जोड़ते है। यही हमारी शक्ति है। कोई ऐसा देश नहीं है। जहां इतनी विभिन्नताएं है। इस दौरान उन्होंने फसल ऋण माफ़ी के प्रमाणपत्र वितरित किए। इसके बाद पूर्व प्रसिद्ध बैजनाथ मंदिर में भगवान शंकर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। 


जय किसान ऋण माफी योजना में शामिल हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ
 

meena

This news is Edited By meena