बिरनपुर घटना: मृतक के परिवार के सदस्य को 10 लाख रु. के साथ मिलेगी सरकारी नौकरी, CM बघेल ने की घोषणा

4/11/2023 2:57:54 PM

रायपुर(सत्येंद्र शर्मा): सीएम भूपेश बघेल ने बिरनपुर घटना को लेकर बड़ी घोषणा की। सीएम बघेल ने कहा कि बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही 10 लाख रू. की सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों की मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने यह निर्णय लिया।

हाल ही में बिरनपुर घटना के बाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रशासकीय जांच के निर्देश दिए और एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने प्रदेश वासियों से शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील की।

meena

This news is Content Writer meena