CM बघेल ने किया लामनी पक्षी विहार का लोकार्पण, एक साथ कई तरह के पक्षियों देखकर की तारीफ

1/26/2023 1:39:45 PM

रायपुर(सत्येंद्र शर्मा): सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के पहले दिन गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज जगदलपुर शहर के निकटवर्ती लामनी पक्षी विहार का लोकार्पण किया। लगभग 2 करोड़ 46 लाख 30 हजार रूपए की लागत से पक्षी विहार का निर्माण किया गया है। जिसमें 450 प्रकार के प्रजातियों के पक्षियों का बसेरा होगा। पूरी तरह तैयार होने के बाद यह सबसे बड़ी एवेयरी होगी। प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, एनएमडीसी एवं एससीए द्वारा जैव विविधता संरक्षण विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र बर्ड एवेरी (चिड़िया घर) द्वारा इसका निर्माण किया गया है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं विधायक चंदन कश्यप, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सदस्य जानकी राम सेठिया, अध्यक्ष जनपद पंचायत जगदलपुर अनिता पोयाम, कलेक्टर चंदन कुमार, डीएफओ डी.पी साहू, संचालक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान धम्मशील गणवीर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

जैव विविधता के दृष्टिकोण से बस्तर बहुत समृद्ध माना जाता है। कांगेर घाटी एवं इंद्रावती दो नेशनल पार्क यहां है, जिसमें अनेक प्रकार के पक्षी पाए जाते हैं। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार इस एवेयरी में 450 प्रजातियों के पक्षियों की रखने की व्यवस्था है। जगदलपुर शहर के निकट होने से इसका लाभ आस-पास के लोगों को मिलेगा इससे जनसामान्य को पशु-पक्षियों के बारे में विविध प्रकार की जानकारी मिलेगी। इसकी लंबाई 120 मीटर चैड़ाई 40 मीटर और उंचाई 15 मीटर है।

meena

This news is Content Writer meena