ईडी के छापों को लेकर CM भूपेश बघेल ने कही बड़ी बात, केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

2/20/2023 4:05:45 PM

रायपुर(सत्येंद्र शर्मा): छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं पर ईडी की छापेमारी को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय सरकार पर जमकर निशाना साधा। रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और सीएम भूपेश बघेल सहित सभी मंत्रियों की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में ईडी की छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

प्रेस कांफ्रेंस में कुमारी शैलजा ने कहा कि जिस पर छापा डालना है उस पर ईडी हाथ नहीं डाल रही। केंद्र सरकार केंदीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। हम अपने नेताओं के साथ हैं। हम इस छापे से घबराएंगे नहीं, और बढ़िया से होगा अधिवेशन और अच्छे से संपन्न होगा। अधिवेशन को प्रभावित करने के लिए ईडी के छापे डाले गए।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि चार दिन बाद राष्ट्रीय अधिवेशन होना है, जिनको जिम्मेदारी दी है वो काम कर रहे हैं। जब जब बड़ा कदम उठाया जाता है तब तब ये ई डी कार्यवाही करती है। झारखंड गए तब छापा पड़ा, असम गए तो छापा पड़ा, UP गए तब भी छापा पड़ा। हिमाचल गए तब भी छापा पड़ा। अब महाधिवेशन हो रहा है तो भी आशंका थी और वही हुआ। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से भारतीय जनता पार्टी बेचैन है। घबराहट में बीजेपी ये हथकंडे अपना रही है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से भारतीय जनता पार्टी बेचैन है। जितना जुर्म करना है कर ले जनता देख रही है।  राजनैतिक लाभ के लिए हथकंडे अपना रहे हैं हम इससे घबराने वाले नहीं हैं।

meena

This news is Content Writer meena