CM भूपेश बघेल ने फाग गीत गाकर बजाया नगाड़ा, हर्बल गुलाल से होली खेलने की अपील पर दिया जोर

3/9/2023 1:58:42 PM

दुर्ग (के.प्रदीप): होली क पर्व छत्तीसगढ़ में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh baghel) ने आज अपने निवास में रंगों का त्योहार होली पर समाज के विभिन्न लोंगो के साथ होली मनाई और रंग व गुलाल लगाकर शुभकामनायें दी और छत्तीसगढ़ की संस्कृति होली त्यौहार पर गाये जाने वाले फाग गीत गाकर नगाड़ा बजाया।

पर्यावरण का ख्याल रखना बेहद जरुरी: भूपेश बघेल

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि होली पर्व आम जनमानस अपने खुशी एवं आनंद से मनाते हैं। लेकिन पर्व के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा करना भी बहुत जरूरी है। पर्यावरण के कारण सभी लोग सुरक्षित जीवन यापन कर पा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए त्यौहार मनाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नागरिकों से अपील की है, कि वे इस त्यौहार को प्राकृतिक रंगों के साथ मनाए, जिसका स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा।

CM की प्राकृतिक संसाधनों से बने हर्बल गुलाल से होली खेलने की अपील

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में स्व सहायता समूहों की बहनों द्वारा प्राकृतिक संसाधनों द्वारा हर्बल गुलाल बनाए गए है, जो कि बहुत प्रशसनीय है। इन गुलालों और रंगों से महिलाए आर्थिक रूप से सम्पन्न हो रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इन्हीं रंगों का उपयोग कर होली पर्व को मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ मे इस बार कोई वर्ग नहीं है जो कुछ नहीं है सभी वर्ग खुश हैं।  

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari