CM शिवराज से दोगुनी अमीर है, उनकी पत्नी साधना

11/6/2018 3:07:37 PM

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नाम निर्देशन पत्र में अपनी आय-व्यय का जो ब्यौरा दिया है। उसके अनुसार उनके पास 10 करोड़ 45 लाख 82 हजार 140 रुपए है। नामांकन पत्र के शपथ पत्र अनुसार साधना सिंह की संपत्ति शिवराज सिंह से दोगुनी है। वहीं पांच साल में उनकी संपत्ति में सवा चार करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 2013 में उनके पास छ: करोड़ 27 लाख 54 हजार 114 रुपए की संपत्ति थी। मौजदा समय में शिवराज सिंह चौहान के पास कुल संपति तीन करोड़ 15 लाख 70 हजार 274 रुपए की है जबकि उनकी पत्नी साधना के पास उनसे दौगुनी संपति सात करोड़ 30 लाख 11 हजार 866 रुपए है।

संपत्ति का ब्यौरा

  • नगद राशि

शिवराज सिंह चौहान - 45 हजार
साधना सिंह - 40 हजार

बैंक एकाउंट का ब्यौरा

शिवराज सिंह चौहान

  • एसबीआई बैंक विदिशा- आठ लाख 36 हजार 819
  • एसबीआई बैंक भोपाल- पांच लाख 79 हजार 423
  • जिला सहकारी बैंक भोपाल- छ: लाख 10 हजार 532

साधना सिंह

  • एसबीआई विदिशा- नौ लाख 47 हजार 374
  • पीएनबी भोपाल- एक लाख 72 हजार 392

वाहन

  • शिवराज सिंह चौहान के नाम वाहन नहीं है।
  • साधना सिंह के नाम से डेढ़ लाख की एक एंबेसडर है।

अन्य
शिवराज सिंह चौहान

  • एक रिवाल्वर- 5500 रुपए
  • घरेलू सामान- दो लाख 50 हजार

जमीन का ब्यौरा
शिवराज सिंह चौहान - 77 लाख रुपए

  • उनके पास जैत में 20 एकड़, बैस में साढ़े तीन लाख और डोलखेड़ी में ढाई एकड़ भूमि है।

साधना सिंह - तीन करोड़ 32 लाख रुपए

  • साधना सिंह के नाम से विदिशा में 32 एकड़ जमीन है।

आवासीय
शिवराज सिंह चौहान

  •  विदिशा में मकान है।

साधना सिंह

  •  अरोरा कॉलोनी में फ्लैट है।

कुल संपत्ति का ब्यौरा
शिवराज सिंह चौहान

  • तीन करोड़ 15 लाख 70 हजार 274 रुपए।

साधना सिंह

  • सात करोड़ 30 लाख 11 हजार 866 रुपए।        

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR