सीएम कमलनाथ और पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने दी प्रदेशवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं
1/1/2020 10:21:30 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश की सीएम कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, नव वर्ष 2020 का शुभारंभ हो रहा है। वर्ष 2019 स्मृति में अंकित हो गया है। हम सब नव वर्ष की सुबह का स्वागत आशाओं, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ करें। हर पल नया सीखने के लिए तैयार रहें और विफलताओं से सीखने के लिए तो हमेशा तैयार रहें। सभी नागरिकों को नए साल की शुभकामनाएं। सभी के लिए सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना करता हूं।
सभी नागरिकों को #NewYear2020 की शुभकामनाएं। सभी के लिए सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना करता हूँ- श्री कमल नाथ, मुख्यमंत्री pic.twitter.com/1hf0fUXSP6
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) January 1, 2020
नूतन वर्ष का नव प्रभात आप सब के जीवन को सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित करे। सर्वत्र मंगल व कल्याण हो, आपके जीवन का हर क्षण असीम आनंद और प्रसन्नता से भरा रहे; यही परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है। #HappyNewYear2020
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 31, 2019
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया और लिखा कि नूतन वर्ष का नव प्रभात आप सब के जीवन को सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित करे। सर्वत्र मंगल व कल्याण हो, आपके जीवन का हर क्षण असीम आनंद और प्रसन्नता से भरा रहे। यही परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है।