CM कमलनाथ, सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दी प्रदेशावासियों को दिवाली की बधाई

10/27/2019 1:56:13 PM

भोपाल: देशभर में दिवाली का त्योहार आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में भी दिवाली की धूम देखी जा रही है। दीपावली के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जनता को बधाई दी है। 
 


CM कमलनाथ ने दी दिवाली की बधाई...
मध्यप्रदेश के सीएम कमल नाथ ने दिवाली की बधाई देते हुए कहा है कि ‘दीपावली रोशनी का पर्व है, हमारे जीवन में यह एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। भारतीय संस्कृति और संस्कार से जुड़ा यह पर्व संकल्प और निष्ठा का भी संदेश देता है। दीपावली रौनक और उत्सव के साथ स्वस्थता का भी प्रतीक है। हम सब इस पर्व को परम्परा के अनुसार मिल-जुलकर मनायें।


पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी दी बधाई...
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रदेश की जनता को बधाई दी है, उन्होंने कहा है कि ‘दीपों के पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई। यह पर्व 'असतो मां सद्गमय, तमसो मां ज्योतिर्गमय' को आत्मसात कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी से यही कामना कि दु:खों का तिमिर मिटे और खुशियों के दीप निरंतर दैदीप्यमान रहें’।
 


ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी दी प्रदेशावासियों को बधाई...
कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी दिवाली की बधाई देते हुए ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘दिवाली का पर्व सद्भाव और विकास की किरणों एवं लोगों के जीवन में सुख, शान्ति, समृद्धि और उत्साह के प्रकाश से अंधकार को भी दूर करे’

 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की बधाई...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को बधाई दी हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, कि 'देशवासियों को दीपावली के पावन अवसर पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. रोशनी का यह उत्सव हम सभी के जीवन में नया प्रकाश लेकर आए और हमारा देश सदा सुख, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित रहे'

 

 

 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar