विश्व हिंदी दिवस: CM कमलनाथ और शिवराज ने दी प्रदेशवासियों को इस अंदाज में बधाई

1/10/2019 2:35:48 PM

भोपाल: आज पूरा देश 'विश्व हिंदी दिवस' मना रहा है। इसको लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हिंदी दिवस की बधाई देते हुए ट्वीट किया है कि, 'हिंदी भाषा ही नहीं भावों की अभिव्यक्ति है, सदियों से हर भारतीय के शब्दों की शक्ति है।' हिंदी भाषा अभिव्यंजना की अपार क्षमता से पूर्ण एक समृद्ध भाषा है। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 
 

 

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी प्रदेश वासियां को हिंदी भाषा का मोल बताते हुए शुभकामनाएं दी हैं उन्होंने कहा है कि, 'हिन्दी गर्व और गौरव की भाषा है। आपसे अपील करता हूं कि अपनी भाषा बोलने में संकोच का अनुभव न करें। अपनी भाषा बोलने से हमारा सम्मान बढ़ता है। आइये, हम सब संकल्प लें कि अपनी भाषा में बात करेंगे, विचार रखेंगे। जय हिन्द! जय हिन्दी!

 

 

 


बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने भी प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए कहा है कि 'देश को एकता के सूत्र में बांधने वाली 'हिंदी' सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि भावों की अभिव्यक्ति है। आइए ! हम सब मिलकर इस को अधिक से अधिक उपयोग में लाएं। विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।' 

 


मध्यप्रदेश के खेल मंत्री जीतू पटवारी ने भी चित परिचित अंदाज में जनता को विश्व हिंदी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि, 'विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। हिंदी प्रेम और भाव की भाषा है, जिसकी बुनियाद इंसानियत पर टिकी है। हिंदी ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर विभिन्न आंदोलनों को सफल किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी का उत्सव मनाया जाना हमारे लिए गौरव का विषय है।' 

 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar