नवरात्रि से पहले CM कमलनाथ का ऐलान, दुर्गा प्रतिमा की ऊंचाई पर नहीं लगेगा कोई प्रतिबंध

9/24/2019 7:40:01 PM

भोपाल (इजहार हसन खान): मध्यप्रदेश में नवरात्रि से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा ऐलान करके प्रदेशवासियों को बड़ी राहत दी है। दुर्गा प्रतिमा की ऊंचाई को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने ट्वीट कर साफ कर दिया है कि किसी भी तरह से मूर्ति को लेकर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। कमलनाथ ने कहा कि शक्ति की आराधना के इस पर्व को लेकर हम सभी उत्साहित हैं। हम सभी मिलकर इसे धूमधाम से प्रदेशभर में मनाएंगे।

उन्होंने ट्वीट कर भाजपी पर साधा निशाना
उन्होंने विरोधियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पता नहीं क्यों इस बाबत दुष्प्रचार का सहारा ले रही है।

 

मुख्यमंत्री ने मूर्ति विसर्जन को लेकर सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि गहरे पानी में नाव से जाने को लेकर प्रशासन ने कुछ नियम बनाए हैं। इसके लिए पहले से ही निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा के नियमों का पालन हो लेकिन कहीं भी धार्मिक भावनाएं आहत न हो।

 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar