विजय दिवस पर CM कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा- भारत शहीदों की कुर्बानी हमेशा याद रखेगा

12/16/2019 1:28:42 PM

भोपाल: आज विजय दिवस के मौके पर सीएम कमलनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस युद्ध में शहीद जवानों को हम श्रद्धापूर्वक सलाम करते हैं। विजय दिवस के मौके पर सभी भारतीयों का कर्तव्य बनता है कि हम राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखें।


सीएम ने एक अन्य ट्वीट किया और कहा कि 1971 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का साहस ही था कि उन्होंने सशस्त्र संघर्ष में पाकिस्तान को सबक सिखाया और भारत की प्रभुता स्थापित की। यह युद्ध इंदिरा गांधी के सशक्त नेतृत्व और राष्ट्रवाद की अद्भुत मिसाल के साथ-साथ भारतीय सैनिकों के अदम्य शौर्य का प्रतीक भी है। भारत उन वीर जवानों को हमेशा याद रखेगा, जिन्होंने संघर्ष में अपने जीवन की कुर्बानी दे दी। हम उनके परिवारों के हमेशा साथ हैं।
 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News