CM कमलनाथ बोले, 'परिवर्तनों से जुड़कर ही बनेगा प्रदेश का भविष्य'

1/5/2019 2:09:32 PM

भोपाल: CM कमलनाथ ने भोपाल से हैदराबाद के बीच सीधी हवाई सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि 'प्रदेश को देश और दुनिया में होने वाले परिवर्तनों से जोड़ना होगा, इससे जुड़े बिना प्रदेश के भविष्य का नक्शा नहीं बन सकता।  पूरी दुनिया, देश और प्रदेश में निरंतर परिवर्तन हो रहा है। पहले लोग रेलवे स्टेशनों की ओर दौड़ते थे, अब फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट की ओर दौड़ते हैं। युवा पीढ़ी कम्प्यूटर पर बड़े-बड़े काम करती है। इन परिवर्तनों को समझने की जरूरत है। अब इस दिशा में काम करने की जरूरत है कि परिवर्तन के इस दौर से मध्यप्रदेश को लाभ कैसे मिल सकता है।' 


उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश कि 'पहचान सबसे ज्यादा रोज़गार के मौके देने वाले प्रदेश के रूप में बनाना है। यह सबकी साझा चुनौती है। उन्होंने इंडिगो एयर लाइन्स को सेवाएं शुरू करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सेवाएं दे और प्रदेश के दिल में बस जाएं। सरकार हर प्रकार से सहयोग करेगी'।
 

 

suman

This news is suman