8 महीने बाद अपना बंगला छोड़कर CM हाउस में शिफ्ट हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ

8/10/2019 1:40:45 PM

भोपाल: भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ अपना बंगला छोड़कर सीएम हाउस में शिफ्ट हो गए हैं। सीएम हाउस शिफ्ट होने से पहले वहां विधिवत पूजा अर्चना कराई गई। बता दें कि कमलनाथ को मुख्यमंत्री बने 8 महीने हो गए बावजूद इसके वे अब तक पहले से अलॉट अपने बंगले में ही रह रहे थे।



CM हाउस में वास्तु के हिसाब से कराए गए कई अहम बदलाव
मुख्यमंत्री कमलनाथ के सीएम हाउस में शिफ्ट होने से पहले उसमें कई अहम बदलाव भी कराए गए हैं। इनमें रिनोवेशन के साथ-साथ वास्तु शास्त्र के हिसाब से बदलाव कराए गए हैं। वास्तु शास्त्र के तहत बंगले के इंटीरियर में कुछ बदलाव करने के साथ-साथ एंट्री गेट को भी बदलने का सुझाव दिया गया था। वहीं जनसुनवाई के लिए आने वाले लोगों को पूर्वी गेट से एंट्री देने की बात सामने आई थी।



सीएम हाउस में ये हुए बदलाव
सीएम हाउस में कमलनाथ के कक्ष से सटा हुआ एक स्टाफ कक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सचिव और सहायकों के लिए अलग कैबिन बनाए गए हैं। वहीं 75 लोगों की क्षमता वाला नया मीटिंग हॉल बनाया गया है। सीएम हाउस में प्रमुख सचिव, सचिव के साथ एसपी, ओएसडी के भी कैबिन अलग से बनाए गए हैं। वीडियो सर्विलांस सुविधा के साथ सिक्योरिटी ऑफिस और रूम बनाया गया है। सीएम हाउस में अलग से एक जन शिकायत कक्ष भी बनाया गया है। वहीं वीवीआईपी, वीआईपी और आम लोगों के लिए तीन अलग-अलग वेटिंग रूम बनाए गए हैं।
 

meena

This news is Edited By meena