यूरिया को लेकर CM कमलनाथ ने साधा PM मोदी पर निशाना

12/30/2018 1:32:33 PM

भोपाल: प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए प्रदेश की छवि बिगाड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, 'मोदी ने यूपी के गाजीपुर में जनता को भ्रमित और गुमराह करने वाली बातें कहीं। उन्हें राजनीतिक मतभिन्नता छोड़कर प्रदेश में 12 दिन की कांग्रेस सरकार की दिल खोलकर प्रशंसा करना चाहिए थी।' कमलनाथ ने कहा कि, 'कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में किए वादे के अनुसार किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ शपथ ग्रहण वाले दिन ही कर दिया था।' इसके बाद उन्होंने कहा कि, 'मोदी ने यूरिया संकट पर भी अपने संबोधन में गलत बयान दिए। यूरिया संकट प्रदेश सरकार की देन नहीं है। यह केंद्र सरकार का विषय है। मांग के अनुरूप आपूर्ति हो जाती तो यह संकट कभी नहीं होता।'


 
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा है कि, 'मोदी सरकार लगातार किसानों की आजीविका से खिलवाड़ कर रही है। प्रधानमंत्री द्वारा गाजीपुर में प्रदेश के यूरिया संकट पर दिया गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार ने प्रदेश का यूरिया रोक दिया इसलिए यह संकट पैदा हुआ।' बता दें कि कमलनाथ के सीएम बनने के बाद मध्यप्रदेश में यूरिया संकट गहराया था। जिसके बाद इसके लिए कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर देरी करने का आरोप लगाया।  
 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar